खतौली। सब्जी मंडी में नीलामी चबूतरे पर आढ़तियों द्वारा किया गया अवैध कब्जा जल्द हटाया जाएगा।
मंडी में कुछ व्यापारियों द्वारा नीलामी चबूतरे पर अवैध कब्जा किया हुआ है। विगत दिनों शासन के निर्देश पर एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह ने अभियान चलाकर सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाया गया था। इसके बावजूद नीलामी चबूतरे पर कुछ लोगों ने स्थायी रूप से अवैध कब्जा कर लिया है। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नीलामी चबूतरे को खाली कराया जाएगा। जिसके ऊपर किया गया अतिक्रमण चिह्नित कर जल्द हटाया जाएगा। चबूतरा केवल नीलामी के लिए है। इस पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। नीलामी चबूतरे पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने को लेकर मंडी आढ़तियों में रोष है। उनका कहना है कि चबूतरे की जगह को कुछ लोग अपनी जगह बताकर लाखों रुपये में बेच रहे हैं।