फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: हैदरपुर वेटलैंड की 60 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल के आयुक्त लोकेश एम की मौजूदगी में चला अभियान
विज्ञापन

15 ट्रैक्टर लगाकर जमीन खाली कराई गई, गेहूं की बुवाई की गई थी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बिजनौर सीमा स्थित गंगा बैराज पर हैदरपुर वेटलैंड की करीब 60 हेक्टेयर भूमि को प्रशासन ने शुक्रवार को कब्जामुक्त कराया। आरोपियों ने जमीन पर गेहूं की बुवाई कर रखी थी। मंडलायुक्त सहारनपुर और एडीएम प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर 15 ट्रैक्टर लगाकर जमीन खाली कराई।
जानसठ तहसील क्षेत्र में 6200 हेक्टेयर भूमि पर हैदरपुर वेटलैंड बना है। इसमें से 60 हेक्टेयर भूमि पर रणजीतपुर गांव में फसल उगाकर कब्जा कर लिया गया था। सहारनपुर मंडल के आयुक्त लोकेश एम, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला वानिकी अधिकारी कन्हैया पटेल, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सहित संबंधित अधिकारी शुक्रार को हैदरपुर वेटलैंड में पहुंचे। जिला प्रशासन ने 15 ट्रैक्टर की सहायता से 25 हेक्टेयर भूमि को खाली कराया। शेष भूमि को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई देर तक चलती रही।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने बताया कि वेटलैंड की भूमि पर कुछ लोगों ने गेहूं की फसल उगाकर कब्जा कर लिया था। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण पर्यटन के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों पर रोक है। बताया कि इस प्रकरण में मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की थी। जिला वानिकी अधिकारी और अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित किया था कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएं। साथ ही प्रकरण में समुचित कार्रवाई करा कर तत्काल आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए थे। शुक्रवार के इन्हीं आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि संपूर्ण भूमि कब्जा मुक्त होने तक संबंधित अधिकारी, कर्मचारी कैंप कर इसी क्षेत्र में रुकेंगे। पूर्ण कब्जा मुक्त कराकर भूमि वन विभाग को सुपुर्द कर आख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें