मुजफ्फरनगर में जिला योजना की कमेटी के चुनाव में भाजपा गठबंधन का कब्जा रहा। 24 सदस्यों के चुनाव में जिपं अध्यक्ष आंचल पक्ष का दबदबा रहा।
तीन बजे तक जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने भी वोट किया। इसके बाद वोटों की गिनती हुई, जिसमें विजयी घोषित हुए। एससी में अजीत सिंह, अनीता, दीप्ति पाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। छोटी बेगम 24 वोट पाकर विजयी रही।
इसके अलावा 32 वोट पाकर अंजलि, 28 वोट पाकर अनिता, 35 मत पाकर प्रदीप कश्यप, 33 मत पाकर वंदना वर्मा, 30 मत पाकर संदीप मलिक, 29 मत पाकर अजय कुमार, 31 मत पाकर मायादेवी, 31 मत पाकर रश्मि पाल, 31 मत पाकर रीटा सैनी, 30 मत पाकर सुशीला देवी, 29 मत लेकर कृष्णा देवी, 35 मत लेकर मुर्सलीन, 34 मत लेकर मधु, 31 मत लेकर राजेंद्र सिंह, 31 मत लेकर रामनाथ, 30 मत लेकर ज्ञानेंद्र कुमार, 28 मत लेकर विक्रम सैनी, 27 मत लेकर अंजलि मलिक और 26 मत लेकर अजेता विजयी रही।
सभी विजयी को प्रमाण-पत्र जारी किए गए। उधर, डीएम ने बताया कि नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रमुख की पहली बैठक 18 मार्च को होगी। इसी दिन सभी ब्लाक प्रमुख को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।