डीएवी पीजी कॉलेज कैंपस सेकेंड का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर स्थित गांव नरा में डीएवी पीजी कॉलेज के कैंपस सेकेंड का शुभारंभ हुआ। नवनिर्मित डॉ. मधु सिंघल एवं आचार्य सीताराम चतुर्वेदी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन का लोकार्पण मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति एचएस सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि कुलपति एचएस सिंह ने कहा कि संस्था ने हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट बनाकर रोजगार परक शिक्षा की ओर सराहनीय कदम बढ़ाया है। इस प्रयास से क्षेत्र के युवा लाभान्वित होंगे। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. एमके बंसल ने कहा कि डीएवी पीजी कॉलेज 1917 से संचालित है। जिले की ही नहीं, प्रदेश की अग्रणी संस्थाओं में शामिल है। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, समारोह अध्यक्ष डॉ. गिरिश मोहन सिंघल, प्राचार्य संजीव कुमार, डॉ. रोहित गोयल, कुंजबिहारी अग्रवाल, जयप्रकाश आजाद, स्वामी समतवानंद आदि ने विचार रखें। संचालन बायोसाइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू चौहान ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. श्वेता, डॉ. सुनील तोमर, डॉ. योगेश त्यागी, अमित मलिक, डॉ. विपिन, आरएम तिवारी, मोहित बंसल, रूचिता गोयल, डॉ. अभा सिंघल, रूहि, जावेद, डॉ. रंगीता जैन आदि मौजूद रहे।