फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निवर्हन करें कर्मचारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि मतदान के दिन कर्मचारियों की सतर्कता जरूरी है। पुलिसकर्मी सक्रिय रहें। छोटी से छोटी सूचनाओं और गतिविधियों को गंभीरता से लें। शरारती तत्वों पर नजर रखें।
पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान डीएम व एसएसपी ने कहा कि मतदान स्थल पर सतर्कता बरते। मतदान डयूटी एक अति महत्वपूर्ण डयूटी हैं, इसमें लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर गंभीरता से डयूटी करें। जनपद में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, बीएसएफ व पीएसी की ड्यूटी लगायी गई हैं। आकस्मिक घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी व रिजर्व टीम बनाई है। जो दंगा नियत्रंण उपकरणों के साथ रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें। विषम हालातों के लिए अधिकारियों के नंबर रखे और उन्हें सूचना दें। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल नहीं ले जाएगा। मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दें। अराजक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। सभी पुलिस कर्मी मतदान के उपरान्त अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ही पोलिंग पार्टी वाहन द्वारा सुरक्षित मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा कराने के बाद ही ड्यूटी से मुक्त होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम (वित्त) गजेन्द्र कुमार, एडीएम (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व सभी सीओ व बीएसएफ, पीएसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें