फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली में पेंशन बहाली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए कर्मचारी

विज्ञापन
पुरानी पेशन बहाली रैली में  नगर से रवाना होते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
-राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से बसों में दिल्ली के लिए रवाना हुए सरकारी कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में हुई रैली में शामिल होने के लिए जिसे से भी बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी रवाना हुए। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में इकट्ठा होकर बस के माध्यम से सरकारी कर्मचारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं, सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कर्मचारियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पिछले कई सालों से लंबित पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रयासरत है। जिसको लेकर लगातार धरना प्रदर्शन भी हुए। बृहस्पतिवार को पेंशन बहाली मंच के माध्यम से दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली हुई। जिसमें शामिल होने के लिए जिले भर से शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी बसों में रवाना हुए। सुबह के समय राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी इकट्ठा हुए। जिसके बाद करीब 25 बसों में ढ़ाई से तीन हजार कर्मचारी दिल्ली पहुंचे। वहीं, सिसौली में किसान भवन से भी सरकारी कर्मचारी बसों के माध्यम से रवाना हुए। बस को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये संगठन हुए रैली में शामिल

पेंशन बहाली रैली में माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, महिला शिक्षक संघ, महिला सशक्तिकरण शिक्षक संघ, यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, अधीनस्त कृषि सेवा संघ, माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल शिक्ष संघ, वाणिज्य कर विभाग, लेखपाल संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन और नेत्र सहायक एसोसिएशन समेत कई संगठन रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें