फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जज्बा दौड़ के लिए शहर में बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
शहर में जज्बा चेतना बाइक रैली निकालते समर्पित युवा । स्ंवाद
विज्ञापन
- डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जज्बा दौड़-9 की बाइक रैली का शुभारंभ गांधी कालोनी की गांधी वाटिका से डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। 13 अगस्त को समर्पित युवा समिति द्वारा जज्बा दौड़ आयोजित की जाएगी।
बाइक दौड़ में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल रहे। युवक बाइक और महिलाएं स्कूटी लेकर शामिल हुए। 13 अगस्त की प्रात: छह बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होने वाली जज्बा दौड़-9 का जन - जागरण करने निकले। डीएम ने कहा जज्बा दौड़ से युवाओं में राष्ट्र भक्ति का जज्बा पैदा होगा। घर-घर तिरंगा - हर घर तिरंगा के अभियान के साथ बाइक रैली गांधी वाटिका मेन रोड गांधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर द्वारकापुरी, भोपा रोड, नई मंडी, कूकड़ा मंडी रोड, जानसठ फ्लाईओवर, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, घांस मंडी, अंसारी रोड, मालवीय चौक, झांसी रानी, प्रकाश चौक, महावीर चौक, रेशू विहार में रेशू चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रैली के शुभारंभ पर सत्यप्रकाश रेशू, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहे। डीएम का समर्पित युवा समिति की ओर से अमित पटपटिया ने तिरंगा पटका पहनाकर स्वागत किया। राखी ग्रोवर, मोनिका पवार, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद, हर्ष पाहुजा, अक्षत जिंदल, महेश बाटला, वरदान, राखी ग्रोवर, मोनिका पवार, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद आदि का सहयोग रहा। डॉ सुनीता बालियान पत्नी डॉ संजीव बालियान, शैला गर्ग, साधना गर्ग, पूनम चौधरी, ज्ञान कुमार, टीपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें