फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
-नमस्कार महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की हुई वार्षिक आम सभा
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नमस्कार महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आम सभा में नमस्कार महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
नए वित्तीय वर्ष के लिए योजना तैयार करने पर चर्चा की गई। वार्षिक आम सभा का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय सहायता दिलवाकर उनकी आजीविका को बढ़ाकर उनकी, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही विकास खंड जानसठ में नमस्कार महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति का चयन सीएमटीसी (सामुदायिक प्रबंधिक प्रशिक्षण केंद्र) के रूप में किया गया है, जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण द्वारा कार्य कुशल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सभा में नमस्कार महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति के पदाधिकारी, ग्राम संगठन के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूह, पीआरपी आदि महिला सदस्यों के साथ प्रमोद कुमार यादव मुजफ्फरनगर, विवेक कुमार सहायक विकास अधिकारी, योगेश कुमारी, प्रियंका, अनुज कुमार, सुरेंद्र कुमार ब्लॉक मिशन प्रबंधक जानसठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें