फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर के कई मोहल्लों में आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में शामली रोड और मिमलाना बिजली घर पर किये जा रहे अनुरक्षण कार्य के चलते कई मोहल्लों में सोमवार को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि 220केवी बधाई कला से निर्गत डबल सर्किट लाइन और 33केवी लाइन शामली रोड एवं मिमलाना पर पीजीसीआइएल की लाइन क्लियरेंस को कम करने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए बधाई कला से पोषित शामली रोड और मिमलाना रोड बिजलीघर की 33केवी लाइन का सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। जिस कारण नियाजुपुरा, रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड और चुंगी नंबर दो, शाहबुद्दीनपुर इत्यादि क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी भोपा बिजली घर की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन पर आ रहे पेड़ों की कटाई व रख रखाव का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें