फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित, रोजेदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला पक्का बाग में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला पक्का बाग में खंभा टूट जाने के कारण तीन दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे मोहल्ले के लोग परेशान है। कहना है कि बिजली न आने से रोजेदार और व्रत रखने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उधर, मंगलवार को उर्जा निगम के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
पक्का बाग निवासी इकबाल इदरीसी ने बताया कि तीन दिन पहले मोहल्ले में लगा बिजली का खंभा टूट गया था। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली न आने से रोजेदारों को सुबह और शाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पक्का बाग निवासी राजकुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति न होने के कारण नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पूजा पाठ करते है, उन्हें दिक्कत उठानी पड़ रही है। तीन दिन से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए है।
विज्ञापन

पक्का बाग निवासी रियासत का कहना है कि मंगलवार को विद्युत निगम के कर्मचारी खंभा लेकर पहुंचे। खंभे को लगाने का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें