फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली जाने से मची त्राही-त्राही

विज्ञापन
गर्मी से बचाव के लिए छाता लेकर भोपा रोड से गुजरती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने रुलाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार को भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल नजर आए तो बिजली ने लोगों को रुला दिया।
जिले में पारा एक बार फिर तेजी के साथ रफ्तार पकड़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के साथ लोगों को दुपहर के समय लू का सामना भी करना पड़ा। अचानक पारा बढ जाने का असर आम आदमी पर सीधे दिखाई दिया। गर्मी का असर लोगों को उस समय रुला गया, जब शाम को पांच बजे से साढे़ आठ बजे तक 80 प्रतिशत शहर की बिजली गायब रही। एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ बिजली के चले जाने से लोगों ने अपनी छतों पर खुले में घूम कर समय गुजारा। इतने लंबे समय में लोगों के इन्वर्टर भी ठप हो गए। एक्सईएन पंकज कुमार से जब बिजली के जाने के बारे में पूछा, तो उन्होंने बिजली नहीं आने पर ही अनभिज्ञता जता दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें