फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

138 परिवारों से 25 लाख वसूलेगा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
138 परिवारों से 25 लाख वसूलेगा विद्युत निगम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम ने बिजली चोरी में पकड़े गए 138 परिवारों से 25 लाख रुपये की वसूली करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। थाने में मुकदमा अलग से दर्ज कराया गया है।
अप्रैल और मई माह में जिन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है, विद्युत विभाग ने इन परिवारों से दो साल के हिसाब से बिजली खपत जोड़ने के बाद दोगुनी वसूली शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में अब तक 147 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। इनमें 138 मामलों में संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन परिवरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है, उनके घर में पंखे, कूलर आदि की दो साल की खपत जोड़कर बिल तैयार किया जा रहा है। एक परिवार पर लगभग 20 हजार का बिल बैठ रहा है। विद्युत विभाग से नोटिस जाने के बाद परिवारों में हड़कंप मचा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विद्युत चोरी रोकने को सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं।
विज्ञापन

जेई को दी अभियान की जिम्मेदारी
शहर के बिजली घरों के जेई को जिम्मेदारी दी गई है कि उनके क्षेत्र में जिन लाइनों पर 50 प्रतिशत लाइन लॉस है उसे 15 प्रतिशत पर लाना है। इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाए। हर फीडर पर अब यह अभियान चलेगा। बिजली की चोरी शहर के जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें सूजडू, मिमलाना रोड, खालापार, फक्करशाह चौक, इमामबाड़ा मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

चोरी से ज्यादा होती है वसूली : वर्मा
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद दो साल का खपत का डाटा तैयार कर वसूली की जाती है। 138 लोगों से अब 25 लाख की वसूली होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। जुर्माना न देने पर इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें