विद्युतकर्मी आज से करेंगे कार्य बहिष्कार
मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विद्युत निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में कर्मचारी संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को तीन टुकड़ों में कर निजीकरण का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता को अधिक पैसा वहन करना पड़ेगा। निजी कंपनी 16 प्रतिशत मुनाफा लेने की बात कर रही है। संगठन 29 सितंबर से प्रतिदिन दिन में दो बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पांच अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। रविवार को तीन घंटे के प्रदर्शन में बीबी गुप्ता, दिनेश गौतम, यूसी वर्मा, आजाद धीरेंद्र, सौरभ पाठक, ओपी कुशवाहा, सचिन शर्मा, विमल दीक्षित, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अरूण कुमार, सुशील कुमार, आशीष कुमार, सुरेंद्र कुमार, आशु माहेश्वरी, सुजीत कुमार, आईपी सिंह आदि मौजूद रहे।