चरथावल। रोहाना मार्ग पर वाहन की टक्कर लगने से विद्युत पोल गिर गया। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। वहीं बारिश में न्यामू गांव में खंभा गिरने से शिक्षिका चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। उधर, चरथावल देहात फीडर के ट्रांसफार्मर का केबल ठीक कराकर गांवों की आपूर्ति रविवार रात 11 बजे चालू हो पाई।
सोमवार सुबह से हो रही बारिश के बीच रोहाना मार्ग पर अलावलपुर चौकी के पास एक कार की टक्कर से बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। सूचना पर बिजलीघर से आपूर्ति बंद कराकर स्टाफ ने खंभे को मुख्य मार्ग से हटवाया। वहीं न्यामू में एक खंभा गिरने से हादसा होने से टल गया। उसी वक्त वहां से एक शिक्षिका और ट्रैक्टर ट्राली निकल रही थी, जो खंभे की चपेट में आकर बाल-बाल बचेद्ध
एसडीओ प्रांशु त्यागी ने बताया दोनों स्थानों पर खंभा बदलवाने के लिए स्टाफ भेजा है। उधर, रविवार रात 11 बजे तक उन्होंने खुद बिजली घर पर रहकर केबल ठीक कराया और प्रभावित गांवों की आपूर्ति शुरू कराई। करीब 20 गांवों की आपूर्ति सात में बाद बहाल हो सकी।