फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा के 29 मंडल अध्यक्षों के आज होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा में संगठन पर्व के अंतर्गत 29 मंडलों के चुनाव शुक्रवार को होंगे। जिला चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी ने बताया कि अलग-अलग मंडलों के लिए सुबह 11 से शाम साढ़े तीन बजे तक का समय तय किया है। बुढ़ाना विधानसभा के बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली, सोरम और फुगाना मंडल में चुनाव होंगे। सह चुनाव अधिकारी श्रीमोहन तायल और शरद शर्मा बनाए गए हैं। मंडल चुनाव अधिकारी के पद पर मनोज कश्यप, संजय अग्रवाल, प्रदीप सैनी, सुरेंद्र कश्यप, गौरव पंवार, सुनील दर्शन, कविता सैनी, बिजेंद्र पाल, विनीत कात्यान, सहकारी बैंक के चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, श्याम रहेजा को बनाया गया है। बृहस्पतिवार को दिनभर भाजपा चुनाव अपने-अपने मंडल में चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। अधिकतर मंडलों पर निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना है। चुनाव के बाद सूची प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें