फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिरालसी गन्ना विकास समिति में पहली बार होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरालसी गन्ना विकास समिति में पहली बार होगा चुनाव
विज्ञापन


शामली के तीन और चरथावल ब्लॉक के 23 गांवों को मिलाकर बनाई गई है समिति



भवन निर्माण नहीं होने के कारण दयानंद इंटर कॉलेज में होगी प्रक्रिया पूरी



संवाद न्यूज एजेंसी



चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पहली बार बिरालसी में गठित नई गन्ना समिति का चुनाव होगा। भवन निर्माण नहीं होने के कारण तमाम प्रक्रिया दयानंद इंटर कॉलेज प्रांगण कराई जाएगी। चुनाव की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। किसान नेताओं ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है।



प्राथमिक सहकारी समितियों के चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्थानीय राजनीति के दिग्गज अब गन्ना समितियों के चुनाव का समीकरण बैठाने में जुट गए हैं। पिछले चुनाव में रोहाना गन्ना समिति 82 गांव थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बिरालसी में नई गन्ना समिति बनवाई थी। 31 दिसंबर 2021 को भूमि पूजन हो गया था। चहारदीवारी के निर्माण के बाद मानचित्र का स्वीकृत कराने का मामला शासन में अटका रहा। रोहाना समिति से अलग करते हुए शामली के तीन और चरथावल ब्लॉक के 23 गांवों को मिलाकर बिरालसी गन्ना समिति बनी है।
विज्ञापन




तीन चरणों में होगा चुनाव



चरथावल। 10 अप्रैल से मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होने के बाद प्रकिया शुरू होगी। तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 10 अप्रैल से 21 तक प्रतिनिधियों (डेलिगेटस) का चुनाव होगा। 27 अप्रैल से 11 मई तक संचालकों का चुनाव होगा, जिन्हें डेलीगेट्स चुनेंगे। 12 मई को सभापति और उप सभापति का चुनाव कराया जाएगा।



दो जिलों के 26 गांवों के किसान होंगे शामिल



बिरालसी गन्ना समिति में करीब 50 प्रतिनिधि बनेंगे, जो नौ संचालकों का चुनाव करेंगे। बिरालसी, बिरालसा, रोनी हरजीपुर, मंगनपुर, पीपलशाह, भमेला, हरनाकी, बलवाखेड़ी, कान्हाहेड़ी, पिलखनी, दूधली, आलमगीरपुर, गुनियाजुड्ड़ी, अकबरगढ़, सिकंदरपुर, न्यामू, अरनायच, नगलां राई, महाबलीपुर, मुथरा, चौकड़ा, कसौली, कुल्हेड़ी और शामली समिति केगुज्जरहेड़ी, नगलां पिथौरा और पीपलहेड़ा के करीब साढ़े 10 हजार किसान नई समिति से जुड़ गए है। रोहाना में 56 गांव बच गए है। वहां चरथावल, कुटेसरा, रोहाना, बडकली, बहेड़ी, लुहारी आदि के करीब 24 हजार किसान रह गए है।



बिरालसी इंटर कॉलेज में संपन्न होगी चुनाव प्रक्रिया



रोहाना से अलग होने के बाद बिरालसी की गठित समिति का चुनाव पहली बार होगा। भूमि पूजन को साल बीत चुका है। मगर, शासन से प्रक्रिया पूरी होने में भवन निर्माण नहीं हो सका। पहली बाद नौ वार्डों के लिए चुनाव होगा। चुनावी प्रक्रिया दयानंद इंटर कॉलेज प्रांगण में संपन्न होगी। - सोमपाल सिंह मुख्य प्रवर्तक बिरालसी समिति
विज्ञापन




शासन से भवन निर्माण का नक्शा मंजूर हो गया है। बेसमेंट के निर्माण के लिए मिट्टी की मजबूती की जांच के लिए प्रस्ताव लखनऊ लैब में लंबित है। चहारदीवारी का निर्माण हो गया है। भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये स्वीकृति मिल गई है। चुनाव बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - शशि प्रकाश सिंह, सचिव बिरालसी/रोहाना गन्ना समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें