फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से बिजली गुल, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंबा विहार में 250 केवी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। आपूर्ति बाधित होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसका प्रभाव पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। करीब सात घंटे बाद पानी की आपूर्ति सुचारु हो सकी।
तापमान बढ़ने के साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बारबार लड़खड़ा रही है। इसका प्रभाव पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। शनिवार को अंबा विहार ट्यूबवेल का मोटर फुंक गया। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के बाद पालिका जलकल विभाग को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद मोटर की मरम्मत शुरू की गई। रविवार को मोटर मरम्मत कर लगा दी गई लेकिन ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति न होने से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। इसके बाद ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर परिवर्तित कर आपूर्ति सुचाररुकरने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

लाइनों की मरम्मत के लिए पूर्व से तीन घंटे का शटडाउन निर्धारित होने के कारण अगले तीन घंटे के लिए आपूर्ति फिर से बाधित हो गई, जिसका प्रभाव पेयजल आपूर्ति पर निरंतर पड़ता रहा। सायं करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान स्थानीय निवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

एक्सईएन सागर मल ने बताया कि ट्रांसफार्मर परिवर्तित कराया गया है, जबकि सहायक अभियंता जलकल अनुज कुमार का कहना है कि पहले मोटर फुंकने और बाद में आपूर्ति बाधित रहने के कारण अंबा विहार ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें