फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लगाते वक्त छत से गिर कर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला साकेत कॉलोनी में पुलिस चौकी के पास घर की छत पर तिरंगा लगा रहे आत्माराम भारद्वाज (80) संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शनिवार की दोपहर आत्माराम भारद्वाज अपने घर की दूसरी मंजिल पर तिरंगा लगाने गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे गिर गए। घायल हालत में उन्हें तुरंत ही भोपा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक छा गया। सपा नेता राकेश शर्मा ने बताया कि वृद्घ आत्माराम भारद्वाज अविवाहित थे और अपने भतीजे अशोक शर्मा के पास रहते थे। भतीजे ने ही शाम के समय अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें