फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को यज्ञोपवीत संस्कार कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गुरुकुल आश्रम शुकतीर्थ में 55 विद्यार्थियों को यज्ञोपवीत संस्कार विधि विधान से कराया गया। यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण आहुति देकर विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वामी आनंद वेश महाराज ने कहा कि यज्ञोपवीत आर्यों का सबसे बड़ा धर्म है। इससे वेद पढ़ने का अधिकार मिलता है। सृष्टि आदिकाल से वेदों की परंपरा रही है। जनेऊ धारण करने से आत्मिक और सामाजिक शक्ति मिलती है। ध्यान कर्म और उपासना का संदेश देती है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी और संस्कृति हमारे राष्ट्र की धरोहर है, इनको संजो कर रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। समर्थ और हरीश ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य राणा शास्त्री, अर्जुन, तुषार, सोनी, विकास, श्रद्धानंद शास्त्री आदि आदि विद्यार्थियों ने यज्ञ में पूर्ण होती देकर विश्व के लिए शांति पाठ किया। इस मौके पर आचार्य इंद्रपाल, प्रेम शंकर मिश्रा, सोमवीर सिंह, पूर्व प्रधान नीरज रॉयल, हरवीर आर्य, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्य यजमान मुकेश चंद और मनीष कपूर ने भंडारे में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें