नगर के नई मंडी में रामलीला मंचन करते वृदांवन में से आये कलाकार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
टाउन हॉल मैदान में आयोजित रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ‘मार्ग में चले जाते हुए मुनि ने ताड़का को दिखलाया। शब्द सुनते ही वह क्रोध करके दौड़ी। श्री रामजी ने एक ही बाण से उसके प्राण हर लिए और दीन जानकर उसको निजपद (अपना दिव्य स्वरूप) दिया...’ इसी चौपाई के साथ श्री रामलीला सभा की ओर से टाउन हॉल मैदान में आयोजित रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। कलाकारों का शानदार अभिनय देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए और पंडाल में श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद भगवान विश्वामित्र के साथ जनकपुर में फुलवारी लीला का मंचन सुंदर ढंग से किया गया। मुख्य अतिथि दीपक कुमार, पंकज अग्रवाल ने भगवान राम की आरती की। इस मौके पर सतीश गर्ग, नीरज अग्रवाल, दीपक मित्तल, अनमोल सिंगल आदि मौजूद रहे। उधर, श्री राम लीला नई मंडी में भगवान श्री राम के जन्म के मंचन पर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के जन्म की सुंदर लीला का मंचन किया गया। कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मिठाई और खिलौने वितरित किए गए। इस मौके पर अशोक गर्ग, ब्रज गोपाल छारिया, प्रवीण कुमार, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।