फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले, चार हुए ठीक

विज्ञापन
नगर की मोलाहेडी मार्किट को सेनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को आठ नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 365 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 254 ठीक हो चुके हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 134 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक गांधी कॉलोनी, एक आर्यपुरी, तीन साउथ सिविल लाइंस, एक सूजड़ू, एक गांव कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल में तथा एक अन्य शहर में वसुंधरा एंक्लेव में पाया गया है। इसके अलावा चार संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जनपद में कोरोना के कुल मामले 365 हो गए हैं जबकि एक्टिव पॉजिटिव केस 108 हैं। 254 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 10107 सैंपल कोरोना जांच के लिए गए हैं। इनमें से 9609 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इसके अलावा 16 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें