संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला शिवपुरी में सेवानिवृत्त दरोगा ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उनके बेटे अंकित की क्षेत्र के ही एक युवक मोहन से बातचीत हुई। उनके बेटे को शिक्षा विभाग में बाबू के पद पर नौकरी दिलाने का सपना दिखाया गया। इसके बाद उन्हें गुमराह कर आठ लाख रुपये ठग लिए। रुपये की मांग की गई तो आरोपी ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी के नाम शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।