फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह में नहीं हुई ईद की नमाज

विज्ञापन
ईद- उल- जुहा पर सूना पडा शहर का ईदगाह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
इस बार ईदगाह में नहीं हुई ईद की नमाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी का असर इस बार ईद -उल-अजहा की नमाज पर भी पड़ा। ईदगाह में ताला लटका रहा और मस्जिदों में निश्चित सीमा के अंदर सोशल डिस्टेंटिंग के साथ कुछ लोग ही नमाज अदा कर पाए। अधिकतर लोगों ने अपने घरों में ही ईद की नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

ईद की नमाज को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने जो गाइड लाइन जारी की है जनता ने उसका पूरी तरह पालन किया। ईदगाह में लोग एकत्र न हो इसके लिए अपील की गई थी, इसका पालन ही नहीं हुआ ईदगाह पर ताला लटका रहा, अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं दी गई। जिले के आला अफसर अपनी पूरी टीम के साथ नमाज के दौरान ईदगाह पर ही मौजूद रहे। आम मुस्लिम समाज के लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए ईद उल अजहा की नमाज अपने घरों पर ही अदा की। मस्जिदों में केवल चुनिंदा लोगों को ही अनुमति मिली। मस्जिदों में जो लोग पहुंचे उन्होंने पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। ईद उल-अजहा पर पहली बार ऐसा हुआ कि न तो मुस्लिम मोहल्लों में मेला लगा और न ही बच्चों में ईद को लेकर कोई उत्साह नजर आया। फक्करशाह मस्जिद के मौलाना खालिद कहते हैं कि इस समय बचाव सबसे पहली आवश्यकता है। सरकार और प्रशासन हमारे जीवन को लेकर चिंतित हैं। हमें खुद भी इसका ख्याल रखना है। शहर में लोग कोरोना से डरे नजर आए। शहर में कोरोना के बढ़ते केस के चलते आम आदमी पूरी तरह डरा हुआ है। शहर में अब शायद ही ऐसी कोई कालोनी बची हो, जिसमें कोरोना केस न आए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें