फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/शाहपुर - बुखार से एक की मौत, सात मिले डेंगू पॉजीटिव

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। जिले में वायरल, डेंगू और टाइफाइड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गांव काकड़ा में बुखार से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, डेंगू के सात और मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के सात और मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीज खतौली और चार शहरी क्षेत्र के हैं। उधर, शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा में सोनू प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र वंश को सोमवार शाम बुखार आया था। जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही चिकित्सक से उसे दवाई दिला दी। जिससे उसे राहत मिल गई थी। बताया गया कि रात करीब 11 बजे वंश को तेज बुखार होने के साथ उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक गांव के ही एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें