मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा में जीव विज्ञान आपके लिए उच्च स्कोरिंग विषय हो सकता है। यदि व्यवस्थित रूप से अध्ययन किया जाए तो आसानी से पार पाया जा सकता है। इसके लिए वैचारिक स्पष्टता, प्रभावी याद और अच्छी तरह से संरचित उत्तरों के मिश्रण की आवश्यकता होती है। ऐसा मानना है डीएवी इंटर कालेज में जीव विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार का है। वह कहते हैं कि जीवविज्ञान पाठ्यक्रम थोड़ा विस्तृत होने के कारण बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफल होने के लिए रणनीतिक तैयारी और स्मार्ट अध्ययन तकनीकों की मांग करता है। यह मुश्किल नहीं है, बस परीक्षार्थी को जीवविज्ञान के पेपर में असाधारण प्रदर्शन के लिए मेहनत के साथ पाठ्यक्रम और लक्ष्य में स्पष्टता रखनी होगी।
जीव विज्ञान में बेहतर प्रदर्शन को इनका रखें ध्यान
- पाठ्यक्रम के अनुसार आवश्यक एंव महत्वपूर्ण टॉपिक का अध्ययन जरूर करें।
- परीक्षा में आए प्रश्न पत्र का सर्वप्रथम सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।
- पहले उन प्रश्नों को हल करें जिनका आपने गहराई से अध्ययन किया हो।
- संबंधित नामांकित डाइग्राम का आवश्यक प्रयोग करें।
- मांकित करने में आवश्यक सावधानी बरतें।
- कोशिश करें की डाइग्राम एवं उसके भागो से संबंधित नाम डाइग्राम के दाहिनी ओर लिखें।
- प्रश्न से संबंधित विशेष बातों को डार्क पेन से अंडरलाइन भी करें।
- आनुवंशिकी, बायो-टेक्नोलॉजी, मानव स्वास्थ्य एवं रोग ईकोलॉजी आदि टॉपिक का गहराई से अध्ययन करें।
- श्नपत्रों का अध्ययन करें, निरंतरता वाले प्रश्नों का बार बार अभ्यास करें।
- डाइग्राम बनाते वक्त नामांकन एवं रंगो का प्रयोग प्रश्नों की संतुष्टि के अनुसार किया जा सकता है।