फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही श्रेष्ठ निवेश है: डॉ रविकांत 

Mon, 27 Feb 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति डॉक्टर रविकांत ने कहा कि देशवासियों का डीएनए विश्व के दूसरे लोगों से मजबूत पाया गया है। सही दिशा में अगर मानवीय ऊर्जा का प्रयोग किया जाए, तो देश प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। सही अध्ययन व चिंतन के द्वारा ही समाज का उत्थान संभव है। शिक्षा ही श्रेष्ठ निवेश है।
विज्ञापन


रविवार को शुक्रताल स्थित जाट धर्मशाला में सत्संग भवन का उद्घाटन विशिष्ट अतिथियों ने किया। प्रबुद्ध समाज उन्नत देश कार्यक्रम का शुभारंभ बालिका राज्यश्री के वंदेमातरम् के गायन के उपरांत किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति डॉ रविकांत ने कहा कि देशवासियों का डीएनए विश्व के दूसरे लोगों से मजबूत पाया गया है। सही अध्ययन व चिंतन के द्वारा ही समाज का उत्थान संभव है। बढ़ती जनसंख्या के कारण कृषि पर दबाव बढ़ गया है।

इसलिए औद्योगीकरण की आवश्यकता है, जिससे खेती पर निर्भरता कम हो। मातृभाषा को सीखकर हमने अपना दृष्टिकोण दूसरों के प्रति बना लिया है। जब तक हम अन्य भाषाओं को नहीं जानेंगे, तब तक समाज का ज्ञान अधूरा रहेगा। भूमंडलीयकरण के दौर में अन्य सभ्यताओं को जानना भी आवश्यक है। शिक्षा ही श्रेष्ठ निवेश है। बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, एसके वर्मा, बाबूराम बालियान, देवराज पंवार, सुभाष बालियान, एसके काकरान, विजयराज पंवार, वंदना वर्मा, पवन सिंह, इंजीनियर डॉ. राममोहन, मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, चौधरी उधमसिंह आदि ने जाट समाज की एकता व उच्च शिक्षा पर बल दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि द्वारा जाट धर्मशाला में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कर्मवीर महाराज, गोपालाचार्य, मदनपाल सिंह, आचार्य इंद्रपाल, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह, डॉ हरपाल पंवार, कबूल सिंह, कैप्टन प्रवीण कुमार, प्रदीप बालियान, डॉ अनुज कुमार, नरेंद्र बालियान, पुष्पेन्द्र पंवार, महावीर सिंह, डा. कर्णसिंह, अनूप सिंह वर्मा, जोगेंद्र वर्मा, देवभरत, ओमपाल सिंह, धीरसिंह, रालोद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी, नीलम चौधरी महिला विंग अध्यक्ष जाट महासभा, पूनम, पवित्रा आदि उपस्थित रहे। डा. जगपाल वैद्य द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया तथा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता महावीर सिंह राठी और संचालन युद्धवीर सिंह और डॉ महकार सिंह ने संयुक्त रूप से किया किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें