फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही समाज की तरक्की का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव डबल में सोमवार शाम अशोक त्यागी के आवास पर बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी रहे। गांव डबल से अशोक त्यागी ग्राम अध्यक्ष सहित अन्य कई व्यक्तियों को क्षत्रिय त्यागी समाज का पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

संजीव त्यागी पुरा ने कहा कि समाज अपने बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षा ही समाज का तरक्की का आधार है। समाज ही उनकी ताकत है। दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची, नशाखोरी जैसी बुराइयों से समाज को जागरूक किया जाए। संचालन मास्टर देवेंद्र त्यागी ने और अध्यक्षता पूर्व प्रधान जोधराज त्यागी ने की।
मौके पर मास्टर सत्य प्रकाश त्यागी, बृजेश त्यागी, विकास त्यागी, मास्टर नीरज त्यागी, प्रदीप त्यागी, देव शर्मा त्यागी, राघवेंद्र त्यागी, प्रधान दुष्यंत त्यागी, गांव दिनकरपुर से देव शरण त्यागी, बितेश त्यागी, डॉ. मनीष त्यागी, बब्बू त्यागी, अमित त्यागी, पप्पू त्यागी, सुशील त्यागी राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें