फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की प्रगति का मूल मंत्र शिक्षा-चंदन सिंह चौहान

विज्ञापन
खतौली मीरापुर रोड पर स्थित बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली। पटेल जागृति सेवा समिति द्वारा सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह एवं कॅरिअर काउसिंलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि समाज की प्रगति का मूलमंत्र शिक्षा है। जिस समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, वहीं समाज आगे बढे़गा।
विज्ञापन

अंबरीश अधाना ओलंपिन ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ाए। विशिष्ठ अतिथि सीओ सदर यतेंद्र नागर ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करें तो सफलता मिलती है। टॉपिक चुनकर पढ़ाई करें। अपने को कमजोर न माने युवक नशे से दूर रहे। विशिष्ठ अतिथि डॉ. राकेश राणा ने कहा कि निराशावादी न बने।
संजय तोमर ने कहा कि विकास का मूल आधार शिक्षा है। विशिष्ठ अतिथि केके भड़ाना पीसीएस ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाए। प्रोफेसर डॉ. अनीता मोरल ने विद्यार्थी में पांच लक्षण बताए, और कहा कि शिक्षा में रुचि बढ़ाना आवश्यक है। यशिका चौहान ने कहा कि हौसला और जज्बा बनाए।
विज्ञापन

संचालन सुशील गुर्जर व सत्येंद्र आर्य ने कहा। कार्यक्रम में अमरेश गुर्जर, महाराज सिंह, लीलू गुर्जर, सोनू गुर्जर, शशि छोकर, राजेंद्र विधूड़ी, कमल गुर्जर, पुष्पेंद्र, प्रदीप, सत्यकुमार, राजकुमार सैनी, शिवकुमार, रतनसिंह, विकास छोकर, विनय कुमार, राहुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें