छपार जय भारत इंटर कालेज में स्काउट एंड गाइड केंप में बच्चों की कला को देखते पूर्व विधायक प्रमोद ऊ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार। क्षेत्र के जय भारत इंटर कालेज में स्काउट एंड गाइड का तीन दिवसीय कैंप का समापन किया। कॉलेज में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद बच्चों द्वारा बनाए गए कैंप व मीनार को देखा। उनके साथ प्रबंध समिति के प्रबंधक राजेश त्यागी, अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी और प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी रहे। मौके पर रविन्द्र कुमार स्काउट मास्टर, ममता, रतन लाल, वीरेंद्र कुमार, उमाकांत, कपिल, शिवचरण, हरेंद्र, आनंद, अनुज कुमार, प्रभा दहिया, नीतू रानी, ओमदत्त त्यागी, शिवकुमार त्यागी, श्रवण, ईश्वर चंद गुप्ता, संजय त्यागी, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।