महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष जिया चौधरी : स्रोत स्वयं
-हनुमत धाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दी सराहनीय प्रस्तुति
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। विद्या भारती की ओर से संचालित हनुमत धाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने सराहनीय प्रस्तुति दी। महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हनुमत धाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर पधारे महामंडलेश्वर ने शिक्षा को तप और विद्यार्थियों को साधक की संज्ञा देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज कहा कि यह केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई नहीं, बल्कि संस्कारों का संचार है, जो इस विद्यालय की पहचान है।
अरुण खंडेलवाल ने अतिथियों का परिचय कराया। बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथि आरके टंडन, स्वामी आनंद, गीतानंद महाराज, भीमसेन गोयल, कंवर सेन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को अथितियों की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज अग्रवाल, जिया लाल, आचार्य सीता राम शास्त्री, भुजेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन प्राची और तमन्ना ने किया।