फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षित करें : वीरेंद्र सिंह

Mon, 14 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गुर्जर समाज के सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के लोगों से कुरीतियों को दूर कर बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया।  इस दौरान  समाज के जिम्मेदार लोगों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


रामपुर तिराहे पर स्थित राजेश पायलट युवा कल्याण केंद्र में गुर्जर सम्राट आदि वराह मिहिर भोज  की जयंती सम्मेलन के रुप में मनाई गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा वर्तमान समय में हमारे समाज की सबसे ज्यादा दुर्दशा हो रही है।

जमीन जायदाद को संपत्ति माना जा रहा है, जबकि सबसे बड़ी संपत्ति शिक्षा है। दूसरे समाज के लोग शिक्षा में हमसे आगे निकल गए है। पूरे समाज में एक लड़की आईपीएस है। आईएएस कोई नहीं है। गुटबाजी छोड़कर आपस में संगठित हो जाओ।
विज्ञापन


इतिहासकार डॉ. दयाराम ने कहा अरब से आए आक्रमणकारियों को गुर्जर के लोगों ने ही रोका था। नेपाल सिंह कसाना ने कहा समाज के लोगों की सेवा के लिए चौबीस घंटे तैयार है। गुर्जर नेता अभिषेक चौधरी ने  समाज से दहेज प्रथा, नशाखोरी आदि बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में मौजूूद लोगों ने सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसमें डॉ. कलम सिंह, मा. महकार सिंह, सत्येंद्र आर्य, रुपराम नागर, शेषराज सिंह , मोहित चौहान, जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. राजेश्वर सिंह, विनय प्रधान, सतीश गुर्जर, पप्पू मुखिया, रहतू गुर्जर, महकार सिंह, चौधरी प्रीतम सिंह, डॉ. सुशील भाटी, ब्रजपाल सिंह एडवोकेट, डॉ. अशोक पंवार आदि रहे। इसकी अध्यक्षता नेपाल सिंह कसाना ने की। संचालन डॉ. कलम सिंह, महावीर सिंह और अभिषेक चौधरी ने संयुक्त रुप से  किया।

समारोह में समाज के जिम्मेदार लोगों एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह, बसपा नेता अभिषेक चौधरी, एक्सईएन केपी सिंह, शहर कोतवाल चमन सिंह चावडा, पूर्व आईएएस रामशरण सिंह, एसआई चौधरी जितेंद्र सिंह आदि को सम्मानित किया ।

गुर्जर समाज बनाएगा राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी टीम
मुजफ्फरनगर। गुर्जर नेता नेपाल सिंह कसाना ने क्षेत्र के लोगों से कबड्डी का एक बड़ा टूर्नामेंट कराने के लिए कहा। इसमें से अच्छे पंद्रह खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा । उन्होंने कहा चुने गए खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर की एक टीम बनाई जाएगी जो समाज का प्रतिनिधत्व करेंगी। नेपाल सिंह कसाना ने टीम का पूरा खर्चा अपनी ओर उठाने की बात कही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें