फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि के शोरूम पर ईडी का छापा 

Wed, 21 Feb 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर मुजफ्फरनगर में भी ईडी की टीम ने छापामारी की। बुधवार को छह सदस्यीय ईडी की टीम ने भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में गीतांजलि ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। तीन घंटे तक चली जांच के बाद टीम जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई। छापे की कार्रवाई से मॉल के व्यापारियों में भी हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन


पीएनबी के घोटाले के खुलासे के बाद गीतांजलि ज्वैलर्स के देशभर में खुले शोरूम ईडी के निशाने पर हैं। ईडी इन शोरूम पर लगातार छापामारी कर रिकार्ड खंगाल रही है। गीतांजलि ज्वैलर्स के जो शोरूम कंपनी के हैं, उन्हें ईडी सील कर रही है और जो शोरूम फ्रेंचाइजी के हैं, उनका रिकार्ड चेक किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में भी भोपा रोड पर स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में गीतांजलि ज्वैलर्स का शोरूम है। बताया गया है कि इस शोरूम की फ्रेंचाइजी शहर के उद्यमी आयुष बंसल ने ले रखी है। बुधवार सुबह जैसे ही शोरूम खुला, तो करीब 11 बजे ईडी की छह सदस्यीय टीम ने शोरूम पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने यहां पहुंचकर शोरूम को अपने कब्जे में ले लिया। ईडी के छापे से हड़कंप मच गया। टीम ने शोरूम में मौजूद मालिक, कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने दिया और बाहर से भी अंदर आने पर रोक लगा दी।

टीम ने गीतांजलि ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी के कागजात के अलावा ज्वैलर्स की परचेज, बिक्री आदि की शोरूम मालिक से जानकारी ली, यहां रखे स्टॉक को भी चेक किया। करीब तीन घंटे तक टीम ने गहन जांच-पड़ताल की। दोपहर दो बजे टीम शोरूम को खंगालने के बाद कुछ जरुरी दस्तावेज अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें