फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में पलटा ई-रिक्शा, लोहे के गेट के नीचे दबने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कीचड़ में पलटा ई-रिक्शा, दबने से छात्रा की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। नंगला मार्ग पर कीचड़ में ई-रिक्शा पलट जाने और उसके ऊपर लोहे का गेट गिर जाने से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द एक खाक किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग खस्ताहाल है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी छात्रा फातिमा (18) पुत्री कारी मुस्तकीम गांव के ही अन्य पांच लड़कियों के साथ उर्दू बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने के लिए बुढ़ाना गई थी। परीक्षा के बाद छात्राएं गांव की ही ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहीं थीं। रिक्शा की छत पर लोहे का गेट भी लदा था। गांव के बाहरी छोर से लेकर ईंट भट्टा नंगला मार्ग तक सड़क कीचड़ युक्त एवं बेहद जर्जर अवस्था में है। जिसके कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर कीचड़ में ही पलट गई। ई-रिक्शा की छत पर रखा गेट फिसल कर छात्रा फातिमा के ऊपर गिर गया। छात्रा गेट के नीचे दब गई। सिर में गंभीर चोट होने के कारण फातिमा बेहोश हो गई। अन्य छात्राओं को भी मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फातिमा को ई रिक्शा के नीचे से निकाला। परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को लेकर कर बुढ़ाना निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां डॉक्टर ने फातिमा को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर गांव वापस लौट आए। ग्रामीणों ने बताया कि फातिमा की सगाई हो चुकी थी और कुछ दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कीचड़ युक्त एवं जर्जर मार्ग को लेकर रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई बार हादसा हो चुका है। कई लोग घायल हुए हैं। लोगों ने मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें