- जीएसटी टीम ने यूनिक ई-रिक्शा फैक्टरी में मारा छापा
- 30 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ई-रिक्शा बनाने की फैक्टरी में जीएसटी चोरी का खेल मिला। जीएसटी की टीम ने 24 घंटे तक की जांच में एक करोड़ का माल बिना जीएसटी का पकड़ा। टीम ने 30 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए।
जीएसटी के ज्वाइंट डायरेक्टर जेएस शुक्ला के साथ टीम ने शामली रोड स्थित यूनिक ई-रिक्शा फैक्टरी में डेरा डाला। फैक्टरी का कच्चा माल खरीद और तैयार माल बिक्री का समस्त रिकाॅर्ड कब्जे में ले लिया गया। मौके पर मौजूद माल का आंकलन किया गया। लगातार 24 घंटे चली जांच के बाद जीएसटी की टीम ने पाया कि एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई है।
डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा ने बताया कि कर चोरी के 30 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए। विभागीय जांच अभी चल रही है। यहां से ई-रिक्शा आस-पास के जनपदों के अलावा दूर के क्षेत्रों में भी जा रही थी। दिन रात चली जांच में असिस्टेंट कमिश्नर रवि पंवार, एके राय, महेश पाठक आदि शामिल रहे।