फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद श्रद्घालुओं के लिए खुला दुर्गा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यामू गांव में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कराया हवन-पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। न्यामू गांव में करीब 20 वर्षों के बंद मां दुर्गा के मंदिर में हवन पूजन कराकर श्रद्घालुओं के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कराया।
गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में स्थित दुर्गा मंदिर करीब 20 सालों से बंद पड़ा था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से मंदिर को खुलवाकर परिसर की सफाई कराई। मंगलवार को विधि विधान से श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कराया। भंडारे में श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने रोजाना सुबह-शाम नियमित पूजा कराने का संकल्प लिया। प्रखंड संयोजक मोहित बजरंगी, बॉबी कुमार, बंसी कुमार, सुमित त्यागी, विनीत त्यागी, मनीष शर्मा, जॉनी कुमार, सोनू त्यागी, कपिल त्यागी, अनुज राठौर, शुभम, अंकित कुमार, आकाश त्यागी, रोहित कुमार, सावन कुमार, सुमित शर्मा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बंद हो गया था मंदिर
विहिप जिला मंत्री सोहनवीर सिंह ने बताया करीब तीन दशक पूर्व न्यामू गांव में अनुसूचित बस्ती में मंगत सिंह ने भूमि दान कर भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया था। उन्होंने कई वर्षों तक पूजा अर्चना की। मंदिर निर्माण के करीब 10 साल बाद उनका निधन हो गया था। इसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे मंदिर वीरान हालात में था। हिंदू संगठनों ने मंदिर को पुंन: जीर्णोद्घार करने का संकल्प लिया। स्वर्गीय मंगत सिंह के परिजनों ने पूजन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें