फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेपर मिलों पर ड्रोन ने भरी उड़ान, मालिकों की उड़ी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पेपर मिलों में आरडीएफ जलाए जाने सहित आनलाइन सतत निगरानी प्रणाली के माध्यम से वायु प्रदूषण पर निगाह रखी जा रही है। इस बीच कुछ पेपर मिलों के ऊपर ड्रोन की उड़ान से उद्यमी परेशान हो गए हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से उड़ान भर रहे ड्रोन के बारे में अनभिज्ञता जाहिर किये जाने के बाद पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


उद्योगों से निस्तारित होने वाले दूषित जल और धुएं को लेकर काफी दिनों से हंगामा मचा हुआ है। भाकियू सहित विभिन्न किसान संगठन से जुड़े नेताओं के हंगामे के बाद से जनपद की 29 पेपर मिलों में आरडीएफ की मॉनीटरिंग चल रही है। जबकि 100 से अधिक औद्योगिक आस्थान में वायु प्रदूषण पर निगाह रखने के लिए आनलाइन सतत निगरानी प्रणाली लगाई गई है।
इस बीच जौली रोड स्थित कृष्णांचल पेपर मिल, भोपा रोड के बिंदलास आदि में रात के समय ड्रोन से नजर रखे जाने का मामला सामने आया। इसको लेकर नई बहस छिड़ गई है। हालांकि नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि ऐसी शिकायत नहीं आई है। शिकायत पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


112 और थाना पुलिस से भी की गई शिकायत
उप्र. पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बिंदलास पेपर मिल के निदेशक पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि कई उद्यमियों की ओर से शिकायत की गई है कि गुप्त रूप से उनकी ईकाइयों की निगरानी ड्रोन से रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से इस बारे मेंं जानकारी की गई। लेकिन उन्होंने ऐसी किसी भी गतिविधि से साफ इन्कार कर दिया। बताया कि उसके उपरांत डायल 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देर तक आसमान से निगरानी करते रहे ड्रोन
जौली रोड पर कृष्णांचल पेपर मिल के निदेशक एवं आईआईए उपाध्यक्ष मनीष भाटिया ने बताया कि उनके पेपर मिल पर भी अज्ञात ड्रोन की ओर से निगरानी की जा रही है। मामले की जानकारी पेपर मिल एसोसिएशन सहित स्थानीय भंडूर पुलिस चौकी को भी दी गई है। बताया कि अज्ञात ड्रोन उनकी फैक्टरी पर देर रात तक निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें