खतौली में जानसठ तिराहे पर जुमे की नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई।
- फोटो : KHATAULI
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंगवाए गए ड्रोन का कंट्रोल से संपर्क टूटने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। ड्रोन को तलाश करने के लिए पुलिस दौड़ पड़ी। काफी देर बाद ड्रोन जीपीएस के संपर्क में आया।
पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन मंगवाया गया था। उन्होंने ढाकन चौक पर ड्रोन को चलवा कर देखा। काफी ऊंचाई पर पहुंचने पर ड्रोन का जीपीएस कंट्रोल से संपर्क टूट गया और दिखाई देना बंद हो गया। जिससे पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी ड्रोन को तलाश करने के लिए दौड़ पड़े। काफी देर बाद ड्रोन जीपीएस के संपर्क में आया। पुलिस के मुताबिक ड्रोन की कीमत 1.60 लाख रुपये है। अगर ड्रोन आकाश में गुम होकर कही गिरकर खो जाता तो उसके मालिक को नुकसान उठाना पड़ जाता।