फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर में ट्रैक्टर तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर रजबहे की पुलिया से टकराकर खेत में जा पलटा, जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी टिंकू पुत्र माह सिंह के यहां सूरज नामक युवक पिछले काफी दिनों से रहता था। वह उनके साथ ही खेतों में काम करता था। रविवार शाम को वह गांव के ही शक्ति सिंह का ट्रैक्टर लेकर ईंख की बुआई करके गांव लौट रहा था। जब उसने तेज गति से दौड़ते हुए ट्रैक्टर को बड़सू रजबहे की पटरी से गांव की ओर मोड़ा, तभी ट्रैक्टर चालक सूरज तेज गति के कारण ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर रजबहे की पुलिया को तोड़ते हुए रजबहे के बराबर में गहरे खेत में गिरकर पलट गया। सूरज ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास काम करने वाले अन्य ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को देखकर शोर मचाया। उन्होंने सूरज को निकालने का काफी प्रयास किया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद सूरज को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में ट्रैक्टर मालिक शक्ति सिंह ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें