फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रदेश स्तरीय खेलों के लिए चुने गए खिलाड़ी

Thu, 01 Feb 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल का ट्रायल देते  खिलाड़ी। स्रोत -स्टेडियम
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुए। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
जिला क्रीडाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हैंडबाॅल चार से सात फरवरी तक अमेठी, बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक लखनऊ, बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 14 से 16 फरवरी तक देवरिया और हॉकी 16 से 22 फरवरी तक गोरखपुर में होगी। इन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए।
विज्ञापन

बालक वर्ग की हैंडबाॅल के लिए वंशित, शौर्य, रौनक, पवन, निकुंज, अनुज, विनायक, सचिन, विनय और अक्षय, बालिका वर्ग में आशी, प्रियांशी, सपना, काजल, शताक्षी, ज्योति, शिवानी, भूमि, अलीना और निरंजना का चयन हुआ। बालक वर्ग हॉकी के लिए आयुष, विशाल, वंश, कुणाल, कानिक, अवि, आरूष, रोहित, दानिश, अनुज का चयन हुआ। कुश्ती में सुहानी चौधरी, अवंतिका और परी का चयन हुआ है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, उपेंद्र चौहान, नमन धीमान, मनीष शर्मा, आकाश कुमार, किरण गौतम, रेणू रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें