फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में न बनाई जाएं पेयजल टंकियां : कर्णवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों में न बनाई जाएं पेयजल टंकियां : कर्णवाल
विज्ञापन

देवबंद। संपूर्ण साक्षरता मिशन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कर्णवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की टंकियों के निर्माण के लिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन करने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्णवाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि यदि इन विद्यालयों में पानी की टंकियों का निर्माण होता है तो विद्यालय का सुंदरीकरण, चहारदीवारी, फूल-पौधे, रंगाई पुताई आदि कार्य प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए खेल मैदान खत्म हो जाएंगे। असामाजिक तत्व स्कूलों में आने लगेंगे। इन सब स्थितियों को देखते हुए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में टंकियों का निर्माण न किया जाए। बल्कि इनके स्थान पर स्वास्थ्य केंद्र या फिर पंचायत घरों का चयन किया जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें