फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरुस्त रहे पेयजल लाइन, सड़कों में नहीं रहने चाहिए गड्ढे : मौर्य

विज्ञापन
विकास कायोर् कीे समीक्षा बैठक  लेते  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद  मौर्य।
विज्ञापन
- उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में डीएम-एसएसपी को दी सख्त हिदायत
विज्ञापन


- प्रत्येक पात्र किसानों को मिलेगी किसान सम्मान निधि





संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पेयजल लाइन दुरुस्त रहनी चाहिए। सड़कों में गड्ढे नहीं रहने चाहिए। प्रत्येक पात्र किसान को सम्मान निधि योजना का लाभ मिलें। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।

विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि हर हाल में बिजली चोरी रोकें। आम जनता को बिना वजह परेशान न किया जाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण का कार्य समय पर पूरा करें। लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों के खेत तक पानी जाना चाहिए, इसमें कोई ढिलाई न करें। जल निगम के अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों में सड़क तोड़कर पाइप लाइन डाली जा रही है, उनमें सड़क बनवाने का काम भी विभाग साथ के साथ करें। जनता परेशान नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में जिन गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, उनमें निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें