डा. महताब आजाद
- फोटो : DEVBAND
डा. महताब आजाद को मिलाहरिवंश राय बच्चन सम्मान
देवबंद। नगर के युवा कवि डॉ. महताब आजाद को हरिवंश राय बच्चन सम्मान मिलने पर कवियों, शायरों व लेखकों ने हर्ष जताया है।
राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान झज्जर हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में डा. महताब को यह सम्मान मिलने पर वरिष्ठ लेखक अशोक गुप्ता, शायर दिलशाद खुशतर, लेखक कमल देवबंदी और शमीम किरतपुरी ने कहा कि हिंदी उर्दू साहित्य देश और समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। डॉ. महताब इसके प्रचार में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा आजाद को सम्मान मिलने पर मास्टर मुमताज अहमद, सलीम राकिम, मनोज सिंघल, विनोद निराश, अरविंद सिंघल, नजम उस्मानी, डा. अली हसन, गाजी वाजदी, डा दिवाकर गर्ग, आदेश चौहान, सूरज तिवारी, डा शिबली इकबाल, अरशद सिददीकी, इकराम अंसारी आदि ने भी खुशी जताई है।