1-जानसठ के नयागांव फैजाबाद के डॉक्टर कपिल कुमार गौतम जिनको नेपाल में ‘साहित्यानुरागी सम्मान’’’’
राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर, बिजनौर के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है डॉ. गौतम
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नया गांव फैजाबाद निवासी डॉक्टर कपिल कुमार गौतम को नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्त्री काव्य लेखन के इतिहास पर विशेषज्ञता और शोधपरक साहित्य लेखन के लिए साहित्यानुरागी सम्मान प्रदान किया गया।
डॉक्टर कपिल कुमार गौतम वर्तमान समय में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के संघटक राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर, बिजनौर के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। त्रिभुवन विश्वविद्यालय कीर्तिपुर के हिन्दी केंद्रीय विभाग में 3-4 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई थी। इसका आयोजन शिक्षक-शिक्षा विभाग, राम सुहाग तिलक कॉलेज ऑफ एजुकेशन जहानाबाद, बिहार तथा हिमालिनी कृष्ण चंद्र मिश्र पब्लिकेशन काठमांडू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और समाज की भूमिका विषय था।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि त्रिभुवन विश्वविद्यालय के शिक्षाध्यक्ष प्रोफेसर शिव कुमार भुसाल, विशिष्ट अतिथि मानविकी संकाय की डीन प्रोफेसर कुसुम शाक्य, सिनास के अध्यक्ष डॉक्टर मृगेन्द्र कार्की, भारत से आयोजक डॉक्टर अमित कुमार दुबे, डॉक्टर आरपी पाठक सीनियर प्रोफेसर फार्मर हेड डीन फेकेल्टी ऑफ एजुकेशन लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली, उड़ीसा ओपन विश्वविद्यालय के कुलपति जयंतकर शर्मा, हिमालिनी के निदेशक सच्चिदानंद मिश्र की उपस्थिति रही।