फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डॉ बीएस त्यागी की कहानी ‘द हेडमास्टर’ रुहेलखंड विवि पाठ्यक्रम में

विज्ञापन
विज्ञापन
‘चिल्ड्रन्स लिट्रेचर’ पेपर के अंतर्गत एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष के छात्र पढ़ेंगे कहानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध लेखक डॉ बीएस त्यागी के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। डॉ बीएस त्यागी की कहानी अब महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्र पढ़ेंगे।
उनकी पुस्तक बीएस त्यागीज टाइमलेस शॉर्ट स्टोरीज में संकलित कहानी ‘द हेडमास्टर’ को इस विश्वविद्यालय के एमए (अंग्रेजी) के पाठ्यक्रम में रखा गया है। एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष के छात्र डॉ त्यागी की इस कहानी को ‘चिल्ड्रन्स लिट्रेचर’ पेपर के अन्तर्गत पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि डॉ बीएस त्यागी हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी लिखते हैं। उनकी हिन्दी और अंग्रेजी में लिखी कविताएं और कहानियां अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी में अनेक चर्चित पुस्तकें भी लिखी हैं। मुजफ्फरनगर के साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने डॉ त्यागी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें