फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला स्तरीय इनवेस्टर्स समिट आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में होगा आयोजन
विज्ञापन

- रियल एस्टेट और पर्यटन में भी बेहतर निवेश की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। धीमी रफ्तार से चल रहे रियल एस्टेट को एक बार फिर पंख लगने की उम्मीद जग गई है। इनवेस्टर्स समिट में निवेश के लिए उद्यमियों ने रूचि दिखाई है। कॉलोनाइजर रियल स्टेट में निवेश करने के लिए सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समिट की तैैयारियां चल रही है।
प्रदेश सरकार उद्योगों का माहौल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इनवेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। बड़े उद्योगों के लिए अलग से इनवेस्टर्स समिट होगी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को समिट का आयोजन है। इसमें जिले भर के काॅलोनाइजर और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

2013 में दंगे के बाद जिले में रियल एस्टेट उद्योग पूरी तरह डूब गया था। अब धीरे-धीरे दोबारा माहौल बना है। रियल एस्टेट को भी इनवेस्टर्स समिट में शामिल होने पर अन्य उद्योगों की तरह लाभ मिलेगा। विकास शुल्क में छूट दी जाएगी और अन्य छूट भी मिलेगी। काॅलोनाइजर में उत्साह है।


इनके मिल गए प्रस्ताव
जिन काॅलोनाइजर के प्रस्ताव एमडीए को मिल रहे हैं, उनमें वसुंधरा के अमित चौधरी, पारस एंकलेव के संजय जैन, वेदांता, द्वारिका सिटी, न्यू गोकल सिटी आदि इनवेस्टर्स शामिल हैं। इसी तरह जीटी रोड पर ग्रांड रेडियंट इन, ट्रायन होटल, ऋषि स्वीट्स पर्यटन में इनवेस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



निवेश के साथ बढ़ेगा रोजगार
जिले में रियल एस्टेट और पर्यटन उद्योग को लेकर उद्यमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भविष्य के लिए सुखद संकेत है। जिले में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। - आदित्य प्रजापति, एमडीए सचिव


सरकार की अच्छी पहल
कॉलोनाइजर अमित चौधरी का कहना है कि सरकार ने अच्छी पहल की है। इस क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। उद्यमियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें