संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। जिला पंचायतराज अधिकारी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ ड्यूटी में लगे लगभग 350 सफाई कर्मचारियों को जैकेट, टोपी आदि देकर ड्रेस कोड वितरण किया। हैंडपम्प, सफाई आदि की व्यवस्था को भी परखा।
रविवार को जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार ने भोपा सहित आसपास के क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। सफाई कार्य आदि में लगे लगभग 350 सफाई कर्मचारियों को जैकेट, टोपी आदि देकर उन्हें ड्रेस कोड दिया। डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 80 कांवड़ सेवा शिविर लगेंगे है। सभी शिविरों में सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
शिविर आयोजकों से कहा कि वह प्लास्टिक आदि का इस्तेमाल न करें। ग्राम पंचायतों में बनाए कूड़ा संग्रह केंद्र पर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर हैंड पंप, प्रकाश व्यवस्था, सफाई आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारी, अधिकारियों को आदेशित किया। एडीओ पंचायत योगेश राज त्यागी, प्रधान प्रतिनिधि तरुण धीमान, अमर पाल सैनी आदि उपस्थित रहे।