स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
- रक्तदान करने से नहीं आती कमजोर, किसी भी तरह का नुकसान नहीं
- अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। स्वैच्छिक रकतदान दिवस पर शनिवार को जिला चिकित्सालय में अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर को लेकर लोगों के बीच उत्साह का माहौल है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि शिविर सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार करेंगे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीके त्यागी का कहना है कि रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्त की जांच से शरीर में बीमारियों का पता चलता है। समय रहते उपचार होता है। यही नहीं किसी व्यक्ति की ओर से किए गए रक्तदान से जरूरत पड़ने पर किसी की जान भी बचाई जा सकती है।
रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनील अग्रवाल ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान जरूरी है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता।
जानिए, रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
- रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
- शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
- ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
- ब्लड डोनेशन से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
रक्तदान के लिए यहां करें संपर्क
रक्तदान करने या शिविर को लेकर किसी अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8954893110 पर संपर्क कर सकते हैं।