फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के गड्ढे में गिरा मासूम, डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भूम्मा रोड पर नई बस्ती में निर्माणाधीन मकान में शौचालय के गड्ढे में दो वर्षीय बालक गिर गया। पानी में डूब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

नई बस्ती में सागर शर्मा पुत्र बबली मकान का निर्माण कर रहा है। निर्माणाधीन मकान में मजदूरों ने बृहस्पतिवार को शौचालय के गड्ढे में पानी भर दिया था। शुक्रवार सुबह सागर का दो वर्षीय पुत्र विधान खेलते हुए गड्ढे में जा गिरा। काफी देर बाद मजदूर की नजर पानी में गिरे हुए बच्चे पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया और तुरंत प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें