मुजफ्फरनगर। अवैध अस्पतालों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए हिंदू संघर्ष समिति को आईएपी (इंडियन एकेडमी आफ पेडियाट्रिक्स) एवं आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के सदस्य डॉक्टरों ने समर्थन दिया है। रविवार को महावीर चौक के पास बैठक हुई।
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने बताया कि उनका संगठन अवैध अस्पतालों के खिलाफ मुहिम चला रहा है। कई बार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। शहर के एक अस्पताल में नवजात शिशु की मृत्यु की घटना हुई है। इस अस्पताल को सील किया गया।
बैठक में आईएपी के सचिव डाॅ. अभिषेक, डॉ़ सुजीत कुमार, डॉ़ विकास पंवार, डॉ़ अनिल कुमार, डाॅ. आशीष बालियान और डाॅ. अजय पंवार शामिल हुए। समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने बताया कि डॉक्टरों के सहयोग से संदिग्ध अवैध अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि सभी अस्पतालों की नियमित जांच हो और बिना मानक पूरे किए चल रहे अस्पतालों को बंद किया जाए। यह सुनिश्चित करें कि हर ऑपरेशन योग्य डॉक्टर ही कर रहे है।
उन्होंने जिले के दर्जनभर से अधिक अवैध अस्पतालों के नाम बताते हुए खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में अमित गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, अनमोल रतन छाबड़ा एवं वैभव यादव मौजूद रहे l