चिकित्सकों ने भगवान धनवंतरी की जयंती मनाई
देवबंद। नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बृहस्पतिवार को चिकित्सा जगत के भगवान धनवंतरि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. इकरमपाल सिंह एवं डा. सुनीता सिंह ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया। तहसील कोषाध्यक्ष डा. बी.पी. सिंह ने कहा कि धनतेरस के दिन धनवंतरि जयंती मनाई जाती है। इस दिन एक तरफ जहां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। वहीं, आरोग्य के देवता धनवंतरि की पूजा होती है। इस मौके पर डा. संजय शर्मा, डा. सुखपाल सिंह, सुधीर गुप्ता, चंद्रप्रकाश, अजब सिंह, अंबरीश ऐरन, डा. बिमला ऐरन, डा. अशोक चौधरी, सतीश वर्मा आदि रहे।